Bhojpuri Queen Rani Chatterjee’s Bhojpuri Film Sakhi Ke Biyah Muhurat Held At AB Recording Studio Mumbai

By on 12-04-2017 in Bhojpuri News, Latest News, News

Bhojpuri Queen Rani Chatterjee’s Bhojpuri Film Sakhi Ke Biyah Muhurat Held At AB Recording Studio Mumbai

रानी चटर्जी के  ’सखी के बियाह’ का धूमधाम से हुआ शुभारंभ

भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की रानी कही जाने वाली भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म ’सखी के बियाह’ का संगीतमय मुहूर्त मुंबई के एबी साउंड रेकॉर्डिंग स्टूडियो धूमधाम से संपन्न किया गया। रॉयल फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित की जा रही इस फिल्म का मुहूर्त स्टूडियो में विधिवत पूजा आरती करके किया गया, साथ ही संगीतकार ओम झा के संगीत निर्देशन में सुप्रसिद्ध गायिका इंदू सोनाली की मधुर आवाज में एक रिकार्ड किया गया। इस फिल्म में पॉपुलर अदाकारा रानी चटर्जी और गायक से नायक बने सुनील सागर की रोमांटिक जोड़ी नजर आयेगी। इस फिल्म के निर्माता पवन कुमार महतो हैं।

फिल्म का उम्दा निर्देशन की बागडोर संभाल रहे हैं निर्देशक नन्द किशोर महतो। कार्यकारी निर्माता बॉबी आनंद हैं। भोजपुरी फिल्म ’सखी के बियाह’ के नाम के अनुरूप ही कथा, पटकथा, संवाद और गीत सत्य प्रकाश मिश्र ’बैरागी’ ने लिखे हैं। उनके लिखे चुटीले संवाद सिनेप्रेमियों को खूब लुभाएगा। फिल्म का गीत – संगीत बहुत ही कर्णप्रिय बन रहा है। नृत्य कानु मुखर्जी का है। मुख्य कलाकार रानी चटर्जी, सुनील सागर, गोपाल राय,  अनूप लोटा, स्वीटी सिंह, दीपक सिंह इत्यादि हैं। ————Ramchandra Yadav (PRO)