Balma Daringbaaz Fabulous Muhurat Performed in Mumbai

By on 9-01-2017 in Bhojpuri News, Latest News, News

Balma Daringbaaz Fabulous Muhurat Performed in Mumbai

बलमा डेरिंगबाज़ का भव्य मुहूर्त संपन्न

एस एस सिने वर्ल्ड के बैनर  निर्मित की  भोजपुरी फिल्म बलमा डेरिंगबाज़ का मुहूर्त मुंबई के एबी साउंड स्टूडियो में

बड़े पैमाने पर धूमधाम से संपन्न किया गया। भोजपुरी सिने प्रेमियों के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य भोजपुरी फिल्म का निर्माण किया जा रहा  है। निर्माता सोनालिका कुमारी व शरद पाटिल हैं। लेखक व निर्देशक जावेद हाशमी हैं। असोसिएट डायरेक्टर अमीयकर प्रकाश ठाकुर हैं। संगीतकार के. रत्नेश तथा गीतकार आज़ाद सिंह, अमिताभ  रंजन, धनंजय भट्ट व श्याम देहाती हैं।  छायांकन फ़िरोज़ मुनीर सैयद का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार शुभम तिवारी, सिकंदर  खान, सोनालिका कुमारी, वंशिका, गिरीश शर्मा, मंत्री रुद्रप्रताप,  भीम प्रताप, ख़ुशी, सकीना अप्पा, आरती, दलघोटनी, स्वीटी सिंह, रसभरी तथा अयाज़ खान हैं। फिल्म की शूटिंग शीघ्र ही आज़मगढ़ के विभिन्न  स्थलों पर शुरू की जाएगी। फिल्म के मुहूर्त के शुभ अवसर पर बहुत से गणमान्य जन मौजूद होकर पूरी  फिल्म की टीम को बधाई दिए और फिल्म की सफलता के लिए कामना किये। —————Ramchandra Yadav(PRO)