“त्रिदेव “का फर्स्ट लुक आउट

By on 8-27-2016 in Hindi News, News

भोजपुरी फिल्मो के जानेमाने निर्माता और निर्देशक अरविन्द चौबे की होम प्रोडक्शन प्रियान्सी मूवीज के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म” त्रिदेव “का फर्स्ट लूक हाल में ही जारी किया गया है ।इस फ़िल्म के लेखक मनोज कुशवाहा संगीत ओम झा गीत आज़ाद सिंह,श्याम देहाती,आर आर पंकज का है इस फ़िल्म में भोजपुरी के तीन योद्धा एक साथ रुपहले पर्दे पर दिखेगें जिसमे सुपरस्टार पवन सिंह,युवा दिलो की धड़कन अरविन्द अकेला कल्लू, गोलुवा और इन तीनो  अभिनेताओ की अभिनेत्री अक्षरा सिंह,नेहा श्री,इनु श्री की जबरदस्त जोड़ी दिखेगी।

tridev

फ़िल्म की कहानी के बारे में बात की जाय तो ये कहानी सभी फिल्मो से अलग है ये फ़िल्म अपने टाईटल के अनुसार पूरी तरह से फिल्माया जा रहा है।एक से बढ़कर एक  कंप्रिय गीत भी दर्शको के दिमाग में रख कर बनाया गया है।  जिसे दर्शक अपना दिलो और दिमाग में बैठा लेगे।इस फ़िल्म के प्रचार प्रसार का कमान थामा है प्रचारक सोनू निगम ने।त्रिदेव का प्रदर्शन जल्द ही किया जायेगा।फिल्म का फ़िलहाल पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।