Satyendra Kumar Singh In A Very Different Role In Bhojpuri Film Dahashat

By on 8-23-2017 in Bhojpuri News, Latest News, News

Satyendra Kumar Singh In A Very Different Role In Bhojpuri Film Dahashat

भोजपुरी फिल्‍म ‘द‍हशत’ में दिखेगा सत्येंद्र कुमार सिंह का नया अवतार

प्रेमा इंटरटेनमेंट कृत भोजपुरी फिल्‍म ‘द‍हशत’ में अभिनेता सत्येंद्र कुमार सिंह नए अवतार में नजर आयेंगे। यह फिल्‍म 15 सितंबर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी, लेकिन फिल्‍म को लेकर अभी से ही सत्येंद्र कुमार सिंह काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वे कहते हैं कि यह फिल्‍म उनके लिए काफी खास है, क्‍योंकि इसकी कहानी बिलकुल अलग है। इसमें एक बार फिर वे पुलिस यूनिफार्म में नजर आएंगे। फिल्‍म के निर्देशक संजय श्रीवास्‍तव और लेखक राकेश त्रिपाठी हैं।

फिल्‍म के बारे में सतेंद्र कहते हैं कि इस फिल्‍म में अपनी मातृभू‍मि के प्रति प्रेम भी दर्शकों को देखने को मिलेगा। एक्‍शन और लव सिक्‍वेंस का तड़का भी इस फिल्‍म में काफी अलग बनाता है, जो लोगों को काफी पसंद आने वाली है। उन्होंने बताया कि फिल्‍म ‘दहशत’ में उनके अपोजिट खूबसूरत अदाकारा प्रियंका पंडित नजर आ रही हैं, जिनके साथ काम कर काफी मजा आया। वे अच्‍छी एक्‍ट्रेस हैं। इसके अलावा अन्‍य कलाकारों ने भी फिल्‍म को लेकर खूब मेहनत की है।

 

फिल्म तेरी मेरी आशिक़ी से बतौर कलाकार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पदार्पण करने वाले अभिनेता सतेंद्र सिंह का कोई भी फिल्मी बैकग्राउण्ड नहीं है। मगर उन्‍होंने अपनी मेहनत और काम के प्रति ईमानदारी के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में अपना सिक्‍का जमाया है। वे मूलत: बलिया से आते हैं। सतेंद्र सिंह ने इंडस्‍ट्री में खुद को एक्‍शन स्‍टार से रूप में स्‍थापित किया है। इस बार भी वे फिल्‍म ‘द‍हशत’ में वर्दी के साथ एक्‍शन करते नजर आयेंगे।

फिल्‍म में संगीत दामोदर राव और छोटे बाबा का है, गीतकार राजेश मिश्रा, अशोक सिन्‍हा और आजाद सिंह हैं। फिल्‍म के कोरियोग्राफर अशोक मयंक और संतोष कुमार, डीओपी डी के शर्मा, एक्‍शन बाली, एडिटर अजय चौहान हैं।    —–Sanjay Bhushan Patiyala (PRO)