MAVEN MS PLUS SIZE INDIA 2019 Was A Starry Affair

By on 9-04-2019 in Latest News

MAVEN MS PLUS SIZE INDIA 2019 Was A Starry Affair

मुंबई की रहने वाली आकांक्षा रॉय को मावेन मिस प्लस साइज इंडिया  2019 का विजेता घोषित किया.

मावेन मिस प्लस साइज इंडिया  2019 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले और फाइनल राउंड में देश के अलग-अलग भागों से आईं 30 प्रतिभागियों को चुना गया था।

सितारों से जगमगाते मावेन मिस प्लस साइज इंडिया 2019 के रंगारंग ग्रैंड फिनाले का समापन भव्य अंदाज में पिछली रात दिल्ली के वेवंता बाय ताज  होटल में किया गया। देश के विभिन्न भागों से 2019 के मावेन मिस प्लस साइज इंडिया ग्रैंड फिनाले में पहुंची 80 प्रतियोगियों ने अपने फन और हुनर का जलवा दिखाया। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई दो  हजार ऐप्लिकेशन में से इन प्रतियोगियों का चुनाव किया गया था।

मुंबई की रहने वाली आकांक्षा रॉय मावेन मिस प्लस साइज इंडिया  2019 की  विजेता घोषित की गयी जबकि अमृतसर की प्रणति भल्ला  रनरअप रही और िल्ली  की पूजा मावेन मिस प्लस साइज नार्थ  इंडिया  2019 की  विजेता बनी, बैंगलोर की मालविका थापा  मावेन मिस प्लस साइज साउथ  इंडिया  2019 की  विजेता रही और कोलकाता की मैत्री बोस मावेन मिस प्लस साइज ईस्ट  इंडिया  2019 की  विजेता रही और २९ साल की मुंबई की चेतना चौहान मावेन मिस प्लस साइज वेस्ट इंडिया  2019 की  विजेता का ख़िताब जीता

मावेन मिस प्लस साइज इंडिया  २०१९ की जूरी में डेलनाज़ ईरानी , अमन ग्रेवाल ,रीता गंगवानी ,सिमरत कथूरिआ, चीना मारवाह आदि शामिल थे मिस डेलनाज़ ईरानी शो की की ब्रांड अम्बेस्डर भी है .

जूरी की सदस्य और अभिनेत्री  डेलनाज़ ईरानी ने कहा, “सौंदर्य प्रतियोगिताओं के माध्यम से समाज में अलग-थलग पड़ी महिलाओं को एक अग्रिम मोर्चे पर लाना एक बहुत अच्छा कदम है। मेरा मानना है कि जो महिलाएं घरेलू हिंसा या पति की मारपीट से पीड़ित रहती थीं, वह अब ग्रूमिंग सेशन के बाद आत्मविश्वास से लबरेज दिखाई दे रही हैं।“

मावेन मिस प्लस साइज इंडिया कॉन्सेप्ट को ठोस आकार देने वाले आयोजक मावेन प्रोडक्शन  के निदेशक हरदीप अरोरा और अवतार ग्रेवाल  हैं, जिन्हें विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं और फैशन इवेंट के आयोजन का लंबा अनुभव है। हरदीप अरोरा डायरेक्टर मावेन प्रोडक्शन ने कहा की मावेन मिस प्लस साइज इंडिया 2019 प्रतियोगिता का लक्ष्य इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से फ्रेश और ग्लैमरस चेहरों को सामने लाना है और महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा करना है, जिससे वह अपनी ताकत और अपने वजूद को पहचान सकें। इस सौंदर्य प्रतियोगिता ने ग्लैमर इंडस्ट्री के लिए देश भर से नई-नई मॉडल्स को उभारकर नया मानक तय किया है। ये मॉडल्स भविष्य में सुपरमॉडल्स और अभिनेत्री बन सकती हैं।“

मावेन मिस प्लस साइज इंडिया  की मेजबानी में देश भर की  महिलाओं के लिए अपनी तरह की पहली और अनोखी सौंदर्य प्रतियोगिता है, जिसमें वह यह ताज जीतने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करती है। हालांकि महिलाओं के लिए काफी सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, लेकिन इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट का खास मकसद है।  इस शो का मुख्य मकसद महिलाओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को रोकना और उन्हें मजबूत और सशक्त बनाना है।