Worldwide Records Bhojpuri Honours Team of Bhojpuria Raja

By on 8-01-2017 in Bhojpuri News, Breaking News, Latest News

Worldwide Records Bhojpuri Honours Team of Bhojpuria Raja

’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ ने मोमेन्टो देकर ’भोजपुरिया राजा’ की पूरी टीम को किया सम्मानित

भोजपुरी सिने संगीत को विश्व स्तर पर नई पहचान दिला रही म्यूजिक कंपनी ’वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी’ के ओनर ’रत्नाकर कुमार’ ने मुंबई के पाँच सितारा होटल नोवेटल में ब्लॉक बस्टर भोजपुरी फिल्म ’भोजपुरिया राजा’ से जुड़ी पूरी टीम को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। पावर स्टार पवन सिंह और सुपर तारिका ड्रीमगर्ल काजल राघवानी अभिनीत भोजपुरिया राजा का गाना ’छलकत हमरो जवानियाँ’ को सोशल साइट्स यू ट्यूब पर 67 मिलियन लोगों द्वारा देखे जाने पर टीम से जुड़े सभी को सम्मानित कर नया कीर्तिमान स्थापित करने का जश्न मनाया गया। इस गाने को संगीतकार मधुकर आनंद के संगीत निर्देशन में गायिकी के सिरमौर पवन सिंह और स्वरकोकिला प्रियंका सिंह ने मधुर स्वर दिया है। गीतकार आजाद सिंह ने यह गीत लिखा है। वसुंधरा मोशन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह निर्देशित व निर्माता सुधीर सिंह, सह निर्माता संदीप सिंह की फिल्म भोजपुरिया राजा जहाँ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर सुपरहिट रही, वहीं इस फिल्म का गाना छलकत हमरो जवानियाँ ने भोजपुरी इतिहास में अब तक का सारा रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर, मार्केटिंग हेड विजय यादव तथा कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी व संकलन दीपक जौल का है।

इस सम्मान आयोजन में  वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी म्यूजिक कंपनी के ओनर रत्नाकर कुमार ने पावर स्टार पवन सिंह और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। पवन सिंह के हाथों से निर्देशक सुजीत कुमार सिंह, संगीतकार मधुकर आनंद, गायिका प्रियंका सिंह, खलनायक उमेश सिंह, बालाजी सिने विजन प्रा. लि. के फिल्म वितरक राजेश सिंह, मार्केटिंग हेड विजय यादव, लेखक वीरू ठाकुर, गीतकार आजाद सिंह, कार्यकारी निर्माता अरशद शेख पप्पू, कैमरामैन देवेन्द्र तिवारी, डान्स मास्टर राम देवन, फाईट मास्टर हीरालाल  यादव, एडीटर दीपक जौल, पीआरओ व रेणु विजय फिल्म्स के वितरक निशान्त उज्जवल, डिजाईनर नरसू बेहरा, मीडिया सपोर्ट के लिए ट्रेड मैगजीन बॉलीवुड एन्ड टीवी रिपोर्टर के एस. कुमार मोहन, कम्पलीट सिनेमा के अतुल मोहन, हमारा महानगर अखबार के बृजेश मेहर, बिग गंगा  चैनल के अनुराग मिश्रा, भोजपुरी सिनेमा चैनल के संजय केसरी, भोजपुरी पंचायत मैगजीन के सम्पदक कुलदीप श्रीवास्तव, बिहार के पीआरओ रंजन सिन्हा, कंपनी पीआरओ संजय भूषण पटियाला, मुंबई पीआरओ रामचन्द्र यादव, कंपनी सपोर्ट जितेन्द्र गुलाटी, दुर्गा प्रसाद मजूमदार, ऑनलाइन मीडिया यू ट्यूब टीम, डिजीटल सपोर्ट बिलीव डिजिटल टीम आदि को सम्मानित किया गया——————Ramchandra Yadav / Sarvesh Kashyap(PRO)